{"_id":"6515bcc50a0c490bbf013df7","slug":"abvp-demonstration-in-kullu-college-kullu-news-c-89-1-ssml1015-7908-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन
Thu, 28 Sep 2023 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू महाविद्यालय में मागों को लेकर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता।
कुल्लू। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कुल्लू इकाई ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। महाविद्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
सरकार की ओर से कुलपति की नियुक्ति पर पारित विधेयक की प्रतियों को भी जलाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार पर आरोप लगाया कि कुलपति की नियुक्ति का विधेयक पारित कर इसे राजनीतिक मोड़ दिया जा रहा है। शिक्षा में राजनीति को लाना विद्यार्थियों के हित में नहीं है। कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल की ओर से की जाती है।
जिला संयोजक ऋषभ ठाकुर ने कहा कि सरकार की ओर से कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और विश्वविद्यालय नौणी में कुलपति की नियुक्ति को लेकर विधेयक पारित किया गया है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय पालमपुर और नौणी में कुलपति की नियुक्ति राज्यपाल की ओर से की जाती थी। कहा कि वीरवार को प्रदर्शन कर विधेयक की प्रतियों को जलाया गया। अगर इस निर्णय को रद्द नहीं किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। संवाद