{"_id":"68713ff0e15ed5b48c0eebaa","slug":"a-wave-of-faith-surged-in-the-remote-village-lapaah-kullu-news-c-89-1-ssml1015-152001-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दुर्गम गांव लपाह में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दुर्गम गांव लपाह में उमड़ा आस्था का सैलाब
Fri, 11 Jul 2025 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:16 PM IST
विज्ञापन
आराध्य माता और देवता से लिरा आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली/सैंज (कुल्लू)। जिला के दुर्गम गांव लपाह में आस्था का सैलाब उमड़ा। गांव में माता उषा के सम्मान में शाहनू मेला मनाया जा रहा है। मेले में शांघड़ के देवता शंगचूल महादेव भी लाव-लश्कर के साथ पहुंचे।
लपाह में शुक्रवार को देव परंपरा का निर्वहन किया। सुबह पहले माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मेले की परंपराओं को निभाया।
मंदिर में सैकड़ों भक्तों ने माता और देवता शंगचूल महादेव के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। माता के कारदार इंद्रदत्त ठाकुर ने कहा कि माता उषा के सम्मान में हर साल शाहनू मेला मनाया जाता है। इस साल भी ग्रामीणों और कारकूनों ने मिलकर मेले का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार देवता शंगचूल महादेव भी मेले की शोभा बढ़ाने पहुंचे हैं। कहा कि दोपहर बाद माता और देवता का भव्य देव मिलन हुआ। इस देव परंपरा के निर्वहन के श्रद्धालु साक्षी बने। संवाद