{"_id":"68e2a80e47fa05b73100df10","slug":"a-slip-of-rs-200-is-being-issued-for-vehicle-parking-kullu-news-c-89-1-ssml1012-158655-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: वाहन पार्किंग के लिए कट रही 200 रुपये की पर्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: वाहन पार्किंग के लिए कट रही 200 रुपये की पर्ची
Sun, 05 Oct 2025 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा में पार्किंग के वसूले जा रहे 200 रूपये। संवाद
लोग बोले- दशहरा उत्सव की आड़ में बढ़ाए रेट, पहले लगते थे 50 रुपये
कहा- मनमानी को लेकर प्रशासन भी नहीं कर रहा कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा उत्सव में आने वाले लोगों को वाहन पार्क करने के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। उत्सव की आड़ में ढालपुर में नगर परिषद की पार्किंग में वाहन पार्क करने के लिए 200 रुपये की पर्ची काटी जा रही है।
दशहरा से पहले इसी पार्किंग में 50 रुपये प्रति वाहन पर्ची काटी जाती थी। अब इसे बढ़ाकर 200 रुपये कर दिया गया है। इससे लोगों में भारी रोष है।
वाहन को 10 मिनट तक पार्क करना हो तो भी लोगों से भारी-भरकम पार्किंग फीस ली जा रही है। मनमाने तरीके से वसूली जा रही पार्किंग की राशि को लेकर प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। बताया जा रहा है कि दशहरा में नगर परिषद की इस पार्किंग को नीलाम किया गया है। वाहन मालिक सौरभ कुमार, राकेश, सनी कुमार, टेक सिंह और दुनी चंद ने कहा कि चार दिन पहले इस पार्किंग का रेट 50 रुपये था और अब दशहरा के अवसर पर 200 रुपये की पर्ची काटी जा रही है। उन्होंने कहा कि दशहरा में अगर पार्किंग फीस को बढ़ाना था तो इसे 100 रुपये किया जाना चाहिए लेकिन 200 रुपये वसूल करना लूट है। उन्होंने कहा कि इस तरह की वसूली से अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा की छवि को नुकसान पहुंचता है। इसके लिए दशहरा उत्सव समिति को पहले रेट तय करने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस पर दशहरा समिति को निगरानी रखने की भी जरूरत है।
--