{"_id":"69fccf62f16954d0e6019695","slug":"a-lift-will-be-constructed-from-lower-dhalpur-to-the-post-office-work-has-commenced-kullu-news-c-89-1-klu1001-175724-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लोअर ढालपुर से पोस्ट आफिस तक बनेगी लिफ्ट, कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लोअर ढालपुर से पोस्ट आफिस तक बनेगी लिफ्ट, कार्य शुरू
विज्ञापन
कुल्लू। शहर में लोगों की सुविधा के लिए लिफ्ट का काम शुरू हो गया है। वार्ड नंबर छह लोअर ढालपुर से वार्ड नंबर आठ पोस्ट ऑफिस तक लिफ्ट लगाई जाएगी। लिफ्ट लगने से शहरवासियों को सुविधा मिलेगी। वार्ड नंबर छह लोअर ढालपुर से पोस्ट ऑफिस तक पहुंचने के लिए अब लोगों को पैदल नहीं चलना होगा।
लिफ्ट पर लाखों रुपये की राशि खर्च होगी। कुल्लू शहर में लोगों को सुविधा प्रदान करने की दिशा में विधायक की ओर से पहल की गई थी। शहर के वरिष्ठ नागरिकों की ओर से इसका समर्थन किया गया था। भूमि का चयन करने के बाद आगामी प्रक्रिया पूरी की गई। लिफ्ट का फायदा शहरवासियों के साथ ही कुल्लू में आने वाले पर्यटकों को भी मिलेगा।
कुल्लू शहर में एक अन्य अपर सुल्तानपुर के लिए भी लिफ्ट लगाने की योजना है। क्षेत्र की काफी बड़ी बस्ती को सुविधा पहुंचाने के लिए इस योजना पर दो करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इससे लोगों को चढ़ाई वाले रास्ते से गलियां नहीं नापनी पड़ेंगी। सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू शहर में लिफ्ट का काम शुरू हो गया है। लोअर ढालपुर वार्ड नंबर-6 से पोस्ट ऑफिस वार्ड नंबर आठ तक लिफ्ट लगाई जाएगी। जल्द ही इसका कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
000