{"_id":"66461c594c186847110d403e","slug":"a-grand-dev-samagam-took-place-in-the-dhungri-fair-kullavi-nati-in-the-fair-ground-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढूंगरी मेले में हुआ भव्य देव समागम, मेला मैदान में कुल्लवी नाटी पर मचा खूब धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढूंगरी मेले में हुआ भव्य देव समागम, मेला मैदान में कुल्लवी नाटी पर मचा खूब धमाल
Thu, 16 May 2024 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 16 May 2024 08:17 PM IST
सार
जिला कुल्लू में ऐतिहासिक ढूंगरी मेले के तीसरे दिन देव समागम में लगभग 15 देवी देवताओं ने अपनी हाजरी लगाई। इस दौरान ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली।
विज्ञापन
ढूंगरी मेले के तीसरे दिन देव समागम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऐतिहासिक ढूंगरी मेले के तीसरे दिन देव समागम देखने हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। देव समागम में लगभग 15 देवी देवताओं ने अपनी हाजरी लगाई। इस अवसर पर मेला मैदान में कुल्लवी नाटी आकर्षण का केंद्र रही। तीन गांवों ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल के ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से पारंपरिक परिधानों में नाटी डाली।
विज्ञापन
तीसरे दिन मेले में माता हिडिंबा, मनु ऋषि, कंचन नाग, शिर्घन नाग, फाहली नाग, सृष्टि नारायण, विष्णु भगवान, बटाहर के नाग देवता, पनगां के जगथम , शांडिल ऋषि, वीरनाथ, कार्तिक स्वामी, जमलू देवता, पराशर ऋषि, शंख नारायण आदि देवता शामिल हुए। देवी देवताओं का भव्य मिलन देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया और सुख समृद्धि की कामना की। ढूंगरी में अब मेला संपन्न हो गया है। अब ओल्ड मनाली, नसोगी और छियाल में मेले की धूम रहेगी।
विज्ञापन