फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   A glimpse of the state's culture seen on one stage

Kullu News: एक मंच पर दिखी प्रदेश की संस्कृति की झलक

Thu, 07 Nov 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 07 Nov 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the state's culture seen on one stage
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर (कुल्लू) में एक मंच पर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। छात्राओं ने एकल गायन, वाद्ययंत्र वादन, समूहगान आदि प्रतियोगिताओं में अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन

अपनी प्रतिभा से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश भी दिया। कन्या विद्यालय में वीरवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 45 विद्यालयों की 600 छात्राएं नौ सांस्कृतिक विधाओं लोकगीत, शास्त्रीय गीत (एकल), श्लोकोच्चारण, संस्कृत गीतिका, समूहगान आदि में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। बात दें कि इससे पहले चार और पांच नवंबर को इसी विद्यालय में छात्र वर्ग की जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाई गई है।
विज्ञापन

अब वीरवार को छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई है। यह प्रतियोगिता सात और आठ नवंबर को विभिन्न विधाओं में करवाई जाएगी। प्रतियोगिता के लिए छात्राओं में भी उत्साह देखने को मिला। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं लोक गीत गायन और वाद्ययंत्र विधाओं अपना हुनर दिखाया। इस संबंध में कन्या विद्यालय सुल्तानपुर की प्रधानाचार्य भावना तनवर ने कहा कि छात्रा वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आठ नवंबर तक आयोजित की जाएगी। इसमें 45 विद्यालयों की 600 छात्राएं अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed