{"_id":"6a9da5d7f1490f26dc0e6ee1","slug":"a-300-meter-stretch-of-the-hidimba-temple-road-is-in-a-dilapidated-condition-kullu-news-c-89-1-ssml1014-186013-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: हिडिंबा मंदिर मार्ग का 300 मीटर हिस्सा खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: हिडिंबा मंदिर मार्ग का 300 मीटर हिस्सा खस्ताहाल
विज्ञापन
मनाली में ढूगंरी मार्ग खस्ताहालत में।-संवाद
मनाली। हिडिंबा मंदिर और ढुंगरी जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा लंबे समय से बदहाल है। सड़क के अधिकांश हिस्से पर पेवर बिछाए गए हैं लेकिन डीपीएस स्कूल से मेला मैदान तक का हिस्सा अब भी पक्का नहीं हो पाया है। जगह-जगह गड्ढों के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हिडिंबा मंदिर मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षणों में शामिल है। बावजूद मंदिर तक पहुंचने वाले मार्ग का एक हिस्सा लंबे समय से अनदेखी का शिकार है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क के अधिकांश हिस्से पर पेवर लगाया गया है लेकिन दो जगह करीब 300 मीटर हिस्सा छोड़ दिया गया है।
बारिश के दौरान यहां गड्ढों और कीचड़ के कारण आवाजाही और मुश्किल हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क से पर्यटकों में भी नाराजगी रहती है। स्थानीय लोगों ने डीपीएस स्कूल से मेला मैदान तक के करीब 300 मीटर हिस्से में जल्द पेवर बिछाने और सड़क को पूरी तरह दुरुस्त करने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि इस हिस्से में पेवर लगाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
......
सड़क की हालत सही नहीं है। इलाके में कई होटल हैं और पर्यटक इस मार्ग से सफर कर खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। चुनाव के दौरान सड़क को ठीक करने का वादा किया गया था, लेकिन अभी तक इस सड़क की कोई सुध नहीं ली गई है।
-सुरेश कश्यप, पूर्व वार्ड सदस्य ढुंगरी
......
वर्षों से मनाली-ढुंगरी सड़क पर पेवर लगे हैं, लेकिन बीच में करीब 300 मीटर हिस्सा छोड़ दिया गया है। यहां सड़क की हालत बहुत खराब है और जगह-जगह गड्ढे हैं। इस हिस्से में जल्द पेवर लगाकर सड़क को पक्का किया जाना चाहिए।
-पंकज, अध्यक्ष, वीर घटोत्कच गांव कमेटी