फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गुटबाजी कर्मचारी हित में नहीं : मेहर

गुटबाजी कर्मचारी हित में नहीं : मेहर

Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
Kullu
Kullu Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
केलंाग (लाहौल स्पीति)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने केलांग में आम जनसभा का आयोजन किया। अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष मेहर चंद उर्फ प्रभु जी ने की। इस मौके पर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रभुजी ने कहा कि राज्य महासंघ में आपसी गुटबाजी के कारण कर्मचारियों की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। उन्हाेंने कहा कि समस्याओं को लेकर कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से मिलने शिमला रवाना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महासंघ में निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए चल रही गुटबाजी कर्मचारियों के हित में नहीं है। उन्हाेंने कहा कि संघ में कुछ स्वयंभू कर्मचारी नेता स्वार्थ साधने के मकसद से महासंघ का इस्तेमाल करना चाह रही है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मेघ चंद ने कहा कि शीतकालीन और जनजातीय भत्तों में बढ़ोतरी, सरकारी आवास भवनों की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान करने, अनुबंध पर तैनात कर्मियों को 25 फ ीसदी अधिक वेतन दिए जाने की मांग राज्य सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाएगी। उन्हाेंने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में स्थानांतरण को लेकर फ र्स्ट मूव जनजातीय क्षेत्रों से किए जाने की मांग करते हैं। उन्हाेंने कहा कि स्थानांतरण नीति को लागू नहीं करने से जनजातीय इलाकों में कर्मचारी बाहर नहीं निकल पाते हैं। इससे कर्मचारियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। संघ ने राज्य सरकार से अपील की है कि स्थानांतरण नीति को सही तरीके से लागू किया जाए। बैठक में संघ के महासचिव रामदयाल, सलाहकार शिवलाल, प्रेम शर्मा, राजेश गौतम, लालचंद, रमेश चंद समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed