फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   चमन ने संभाला आरटीओ कुल्लू का कार्यभार

चमन ने संभाला आरटीओ कुल्लू का कार्यभार

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Kullu
Kullu Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी चमन लाल शर्मा ने बुधवार को कुल्लू में आरटीओ फ्लाइंग का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले चमन लाल शर्मा हमीरपुर में सैनिक वेलफेयर बोर्ड के ओएसडी के पद पर तैनात थे। जिले के 16वें आरटीओ के तौर पर कार्यभार संभालने वाले चमन शर्मा ने कार्यभार संभालने के बाद कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकार की ओर से दिए जाने वाली बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना तथा उनकी समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना रहेगा। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह सरकार की ओर से तय मानकों को अपनाते हुए लोगों को ट्रांसपोर्ट सुविधा उपलब्ध करवाएं, जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके और साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नियमों का उल्लंघन करते हुए आम जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले कुल्लू में उद्योग विभाग में महाप्रबंधक के पद पर भी वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed