{"_id":"21-65600","slug":"Kullu-65600-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने पर फीकी रही दिवाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने पर फीकी रही दिवाली
Kullu
Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत नियुक्त आंगनबाड़ी कर्मियों को ऑन लाइन भी समय पर वेतन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। आलम यह है कि संबंधित विभाग की लचर कार्यशैली के चलते कई कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। नाम न छपाने की शर्त पर इन कर्मियों का कहना है कि उनके खाते में तीन माह से वेतन जमा ही नहीं हुआ है। इतना ही नहीं, कर्मियों का दशहरा और दिवाली भी बिना वेतन फीकी रही है। खास यह है कि कई कर्मी अपने बचत खाते में आरडी भी वक्त पर जमा करवाने से महरूम रहे। वहीं, समय पर भुगतान नहीं होने से कर्मियों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है। प्रदेश आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पर यूनियन की प्रधान इंदिरा ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में 37 हजार आंगनबाड़ी कर्मी अपनी सेवा दे रही हैं। लेकिन, खेद इस बात का है कि नियमित कर्मियों का वेतन तो महीने के पहले सप्ताह में ही मिल जाता है, उधर आंगनबाड़ी कर्मियों के भुगतान में हमेशा देरी होती रही है। उन्होंने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि तमाम आंगनबाड़ी कर्मियों का वेतन महीने के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाए।
विज्ञापन