फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   किसानों को नहीं मिली सब्सिडी की रकम

किसानों को नहीं मिली सब्सिडी की रकम

Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
Kullu
Kullu Updated Fri, 31 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
केलांग। जिला लाहौल स्पीति-कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि जिला के किसानों को उद्यान विभाग द्वारा पावर ट्रिलर इत्यादि के लिए सब्सिडी के तहत दी जाने वाली राशि शीघ्र दी जाए। जिला पार्टी प्रवक्ता अनिल सहगल ने बताया कि जिले के ज्यादातर किसानों द्वारा खेती कार्य के लिए उद्यान विभाग के माध्यम से सब्सिडी के तहत कुल 80 लाख की राशि तक पावर ट्रिलर खरीद चुके हैं लेकिन, किसानों को अब तक सब्सिडी की रकम नहीं मिलने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन तथा स्थानीय विधायक रवि ठाकुर के माध्यम से प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि शीघ्र अति शीघ्र किसानों को सब्सिडी की राशि दिलाई जाए। कांग्रेस कमेटी ने सरकार से आग्रह किया है कि घाटी के किसानों को पावर ट्रिलर की खरीद की सुविधा के लिए 15-85 स्कीम के अलावा सिंचाई सुविधा हेतु स्प्रिंकलर पाइपों में भी अधिक बजट का प्रावधान किया जाए। सहगल ने बताया कि शीघ्र इस संदर्भ में पार्टी का शिष्टमंडल विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह तथा उद्यान मंत्री से मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed