{"_id":"21-65575","slug":"Kullu-65575-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षिता ने जीती मॉडल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षिता ने जीती मॉडल प्रतियोगिता
Kullu
Updated Thu, 30 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में दो दिवसीय विज्ञान मेले का बुधवार को समापन हो गया। विज्ञान मेेले का समापन प्रारंभिक उपशिक्षा निदेशक कुलवंत पठानिया ने किया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए। मुख्यातिथि ने विज्ञान मेले के दौरान करवाई गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कि ए। प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में कैं ब्रिज स्कूल के मृगेश और राहुल पहले, एलएमएस के सुकृती और अभिनव दूसरे, जबकि स्नोर वैली बजौरा के अपूर्व और शेर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। शहरी वर्ग में एलएमएस के अक्षित पहले, भारत-भारती के अलिशा और प्रियंम दूसरे तथा नवज्योति स्कूल के जनिश और निवेदिता तीसरे स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग के ग्रामीण वर्ग में एलएमएस कलैहली के रामकृष्ण और कमल प्रथम, सीसे स्कूल काईस के अक्षय और अंकिता द्वितीय, डीएवी मौहल के अक्षय तथा अंकिता तृतीय स्थान पर रहे। शहरी वर्ग में पीडमांउट स्कूल भुंतर की शैलजा व कुसुम पहले, ओएलएस के उन्नत व कृतिका दूसरे, नव ज्योति के उक्ता तथा विशाल तीसरे स्थान पर रहे। सीनियर सेकेंडरी वर्ग की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में भारत भारती के नंदिता व साक्षी पहले, डीएवी मौहल के योगेश व जय, अरुणोदय के अदिति और शाहिल जंबाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में एलएमएस कलैहली की रक्षिता पहले, स्नोर वैली के नरेश ठाकुर दूसरे तथा कैंब्रिज के उद्वव तीसरे नंबर पर रहे। एक्टिविटी कार्नर में जूनियर में अभिनव, वरिष्ठ में आकांक्षा, वरिष्ठ शहरी वर्ग में आर्यन ने बाजी मारी। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार अरोड़ा ने बताया कि जिला स्तरीय विज्ञान मेला सीसे स्कूल भुंतर में 5 से 7 नवंबर तक आयोजित होगा।
विज्ञापन