{"_id":"21-65529","slug":"Kullu-65529-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ड नौ में बिजली की नंगी तारों से खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड नौ में बिजली की नंगी तारों से खतरा
Kullu
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। नगर परिषद के वार्ड नंबर नौ लोअर ढालपुर की हालत भी और वार्डों से मिलती-जुलती ही है।
वार्ड में कहीं बिजली की नंगी तारें खतरा बनी हुई हैं तो कहीं खस्ताहाल रास्ते हादसे को न्योता दे रहे हैं। वहीं, हनुमानी बाग में लोगों को सार्वजनिक शौचालय तक की सुविधा नहीं है। हनुमानी बाग में सरवरी नदी किनारे तारों वाले रास्ते से लोग चलने को मजबूर हैं। इससे कई बार लोगों को चोटें भी आ चुकी हैं। इधर, हुनमान मंदिर के सामने अक्सर गंदगी पड़ी रहती है। यहां से आने जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वार्ड की नालियों में मिट्टी जमी रहती है। नालियों में पानी रुक जाने से बदबू फैल जाती है। लंकाबेकर के बाशिंदों के लिए पार्किंग की सुविधा भी मौजूद नहीं है।
वार्ड के लोगों दौलत राम महंत, अमर और आशुतोष ने बताया कि कच्चे रास्ते के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार उन्होंने शिकायत की है लेकिन, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली योजना के सफाई कर्मचारियों का समय भी निश्चित नहीं है। उन्होंने मांग की है कि हनुमान मंदिर के आगे कच्चे रास्ते पर अंधेरा पसरा रहता है। यहां पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।
पप्पू, ममता शर्मा और निर्मला ने बताया कि वार्ड नंबर नौ में खंभे की नंगी तारें परेशानी का सबब बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यहां बिजली की तारों को बदला गया है, लेकिन ठेकेदार ने खंभे में नंगी तारें छोड़ दी हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, लोगों ने इसके बारे में कई बार नप को शिकायत भी की, लेकिन इसके बावजूद लोगों की सुनने को यहां कोई तैयार नहीं है।
विज्ञापन
..क्या कहना है पार्षद..
वार्ड नंबर सात की पार्षद अरूण कंबोज ने बताया कि रास्ते को पक्का बनाने के लिए उन्होंने प्रपोजल बनाकर भेजा है। उन्होंने कहा कि रास्ते को जल्द पक्का कर दिया जाएगा। वहीं वार्ड में 100 प्रतिशत सीवरेज कनेटीविटी होने पर अन्य रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। वहीं बिजली के खंभे में नंगी तारों के विषय उन्होंने विद्युत बोर्ड के एसडीओ से चिहिन्त स्थलों पर बाक्स लगाने की मांग की है। शौचालय के मुद्दे को हाउस में उठाया जाएगा।