फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पैंतीस वर्ष बाद भी सिंचाई नहर अधूरी

पैंतीस वर्ष बाद भी सिंचाई नहर अधूरी

Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
Kullu
Kullu Updated Tue, 28 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। ओथंग-यंगथंग गांव के लोगाें के सपने आखिर कब साकार होंगे? पांच सौ हेक्टेयर जमीन को सिंचित करने वाली नहर पैंतीस वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतरी है। सरकारी धन इस पर पानी की तरह बह गया, लेकिन वहां के किसान-बागवानों को आईपीएच के अधीन ओथंग-यंगथंग नहर से पानी नसीब नहीं हो रहा है। लाहौल की जाहलमा पंचायत के तहत ओथंग-यंगथंग नहर स्थानीय लोगों का सपना बनकर रह गई है। इस नहर का निर्माण कार्य वर्ष 1979 में शुरू हुआ था। करीब सात किलोमीटर लंबी इस नहर के बनने से ओथंग-यंगथंग सहित लोमच तथा पिवोक गांवों की पांच सौ हेक्टेयर जमीन सिंचित होगी। ग्रामीणों के मुताबिक इस क्षेत्र के लोगों के पास सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं है। नहर बनने से आलू, मटर, गोभी, कुठ, मनु, और तिहलन दालों को भरपूर पानी उपलब्ध हो सकेगा। ग्रामीण राजेंद्र कुमार, टशी फुचोग और सुनील कुमार का कहना है कि इस नहर का लाभ लेने के लिए ग्रामीण आईपीएच विभाग के चक्कर काटते रहे। मामला सीएम तक भी पहुंचा। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये फूंकने के बाद पांच छह वर्ष पूर्व कुछ समय के लिए पानी तो चालू किया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही नहर में दिक्कत आने से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई। जाहलमा पंचायत के पूर्व उप प्रधान वीर सिंह ने कहा कि 35 वर्ष बाद भी इतना धन खर्च करने के बाद इन गांवों के लिए सिंचाई को पानी उपलब्ध न करवा पाना हैरत भरा है। उधर, आईपीएच के अधिशासी अभियंता एसके जसवाल ने कहा कि नहर की मरम्मत के लिए 70 लाख की राशि मंजूर है। टेंडर कॉल किए जा रहे हैं तथा आगामी वर्ष तक नहर की रिपेयरिंग का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed