{"_id":"21-65382","slug":"Kullu-65382-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन में एक लाख टैक्स चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन में एक लाख टैक्स चोरी
Kullu
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। दिवाली के मौके पर टैक्स चोरी करने वाले व्यापारियों पर आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू ने शिकंजा कस दिया है। बीते चार दिनों में विभाग ने एक लाख रुपये की टैक्स चोरी वसूल की है। बिना बिल के सामान लाने वाले व्यापारियों पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। आबकारी एवं कराधान विभाग कुल्लू के सहायक आयुक्त रमेश शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 19 अक्तूबर से चल रहे इस छापामारी अभियान में विभाग ने कई व्यापारियों से यह राशि वसूल की है। इन लोगों के पास से खरीदे गए सामान के कोई भी बिल नहीं थे। उन्होंने कहा कि विभाग की अलग-अलग टीमें छापामारी कर रही हैं और बिना बिल के सामान की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सहायक आयुक्त ने कहा कि विभाग का छापामारी अभियान 30 अक्तूबर तक जारी रहेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि बिना बिल के सामान खरीदारी करने वाले दुकानदारों और अन्य व्यापारियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ विभाग नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएगा।
विज्ञापन