{"_id":"21-65323","slug":"Kullu-65323-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सबसे तेज दौड़ीं मंडी की रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सबसे तेज दौड़ीं मंडी की रिया
Kullu
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल शिक्षा समिति की तीन दिवसीय प्रांतीय एथलेटिक्स का बाशिंग में समापन हुआ। मुख्यातिथि मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा थे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। 100 मीटर में मंडी की रिया प्रथम, सिरमौर की दीपिका द्वितीय और शिमला की यामिनी तृतीय रहीं। 200 मीटर में शिमला की यामिनी पहले, कांगड़ा की वंशिका दूसरे, मंडी की रिया तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर में सोलन की मनीषा प्रथम, शिमला की यामिनी द्वितीय तथा बिलासपुर की शिवानी तृतीय। 400 मीटर रिले रेस में कांगड़ा ने पहला स्थान झटका। कुल्लू दूसरे और सोलन तीसरे नंबर पर रहा। छात्र वर्ग में 100 मीटर में कुल्लू के पलचान के राजराय प्रथम, कांगड़ा के तुषार द्वितीय, शिमला के आर्यन तृतीय रहे। 200 मीटर में कांगड़ा के अर्श प्रथम, शिमला के आर्यन दूसरे और बिलासपुर के ओम डोगरा ने तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में कांगड़ा के विशाल ने पहला, बिलासपुर के सौरभ ने दूसरा तथा सिरमौर के प्रियांशु ने तीसरा स्थान पाया। छात्रों की 400 मीटर रिले रेस में कांगड़ा पहले और कुल्लू दूसरे नंबर पर रहा। लंबी कूद में मंडी के योक्कित ने पहला स्थान प्राप्त किया। हाईजंप में मंडी के लवनीश ने पहला स्थान झटका। गोला फेंक में कांगड़ा के कृष पहले स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में लंबी कूद में कुल्लू की सुष्मिता, ऊंची कूद में सोलन की मनीषा और गोला फेंक में सिरमौर की दीपिका ने बाजी मारी। 3000 मीटर में शिमला के दुर्गेश ने पहला स्थान झटका।
विज्ञापन