फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेंशनरों ने की दस प्रतिशत डीए की मांग

पेंशनरों ने की दस प्रतिशत डीए की मांग

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Kullu
Kullu Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक गत दिन जिला कुल्लू के अध्यक्ष एसएल क्रोफा की अध्यक्षता में शाढ़ाबाई में हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि एचपीएसईबी के पेंशनरों को 10 प्रतिशत डीए की राशि जल्द जारी की जाए। बैठक में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि एसोसिएशन से जुड़े किसी भी पेंशनर की मृत्यु के बाद सभी सदस्य उनके घर पर जाएंगे और उनके आश्रितों की भी हरसंभव सहायता की जाएगी। एसोसिएशन के महासचिव एनके शर्मा ने सुझाव देते हुए कहा कि हर सदस्य के साथ बेहतर तालमेल के लिए उनकी मेल आईडी एसोसिएशन में दर्ज की जाएगी। हर कार्य की गतिविधि की जानकारी उनकी मेल पर डाली जाएगी। सभी सदस्यों को सूचित किया गया कि उनकी पिछली सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष जल्द समाधान के लिए पेश कर दिया गया है। बैठक में पेंशनर विजय आनंद, एडी कायस्था, जीसी कटोच, बीएल नेगी, अजय शर्मा सहित एसोसिएशन के 32 सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed