{"_id":"21-60502","slug":"Kullu-60502-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्यास में तीन घंटे अटकी रहीं सांसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यास में तीन घंटे अटकी रहीं सांसें
Kullu
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। ब्यास और पार्वती नदी की संगम स्थली के समीप एक युवक पांव फिसलने से ब्यास नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि युवक नदी में कपड़े धो रहा था। युवक कई मीटर नदी में बहने के बाद एक चट्टान में फंस गया। कई घटों की मशक्कत के बाद युवक को रेस्क्यू करने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को करीब ढाई बजे सूचना मिली कि पार्वती नदी में कपड़े धो रहे युवक का पांव फिसलकर नदी में गिर गया है। सूचना मिलते ही एएसआई किशन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचा, लेकिन युवक बीच नदी में फंसा हुआ था। पुलिस ने पिरड़ी स्थित राफ्टिंग कैंप में संपर्क कर एक राफ्ट मंगवा कर युवक को रेस्क्यू कर युवक की जान बचाई। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के सहयोग से युवक को सुरक्षित बचा लिया है। उन्हाेंने कहा कि नदी में बहने वाला युवक सुभाष हरियाणा के करनाल का निवासी है। युवक भुंतर में रेहड़ीफड़ी लगाकर आजीविका कमाने के लिए आया हुआ है। उधर, कुल्लू के एक निजी अस्पताल में उपचार करवा रहे शख्स ने दो मंजिला इमारत से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि शख्स अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। दिन के समय अस्पताल की दूसरी मंजिल में धूप सेक रहा था। अचानक उसे दौरा पड़ा और वह नीचे गिर कर घायल हो गया।
विज्ञापन