फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   संसद में आवाज बुलंद करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर

संसद में आवाज बुलंद करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मिड डे मील वर्करों ने लड़ाई तेज कर दी है। करीब तीन दशक से अपने हक की लड़ाई लड़ रही आंगनबाड़ी वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर 25 नवंबर को संसद भवन जाने का ऐलान किया है। मिड डे मील वर्कर भी दिल्ली जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिला सीटू के अध्यक्ष सरचंद ठाकुर ने बताया कि 25 नवंबर को सैकड़ों की तादाद में आंगनबाड़ी वर्कर्स और मिड डे मील वर्कर दिल्ली संसद भवन पहुंचेंगे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता संसद भवन कूच कर रहे हैं। 26 नवंबर को संघ अपनी लंबित पड़ी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।
विज्ञापन

प्रदेश के करीब 27 हजार आंगनबाड़ी वर्कर आर्थिक बदहाली से जूझ रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि 35 वर्षों से सांसदों और विधायकों के वेतनमान कई बार बढ़ चुके हैं। लेकिन उनको महज आश्वासन ही मिले। मिड डे मील वर्करों को महज एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिल रहा है। यह न्यूनतम मजदूरी से भी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्परों की प्रधान इंदिरा ठाकुर का कहना है कि सरकार ने हमेशा ही उनके साथ भेदभाव किया। कहा कि सरकार हर वर्ग के कर्मचारियों को 8 सालों में पक्का कर रही है लेकिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मिड डे मील वर्करों के साथ अन्याय हो रहा। बताया कि वेतन वृद्धि, सरकारी कर्मचारी घोषित करना तथा सेवानिवृत्ति पर पेंशन जैसी मांगों को दिल्ली में रखेंगे और 26 नवंबर को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed