फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू से करोड़ों रुपये बटोर चुके हैं ठग

कुल्लू से करोड़ों रुपये बटोर चुके हैं ठग

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। फर्जी कंपनियों में निवेश और लाटरी के झांसे में आकर जिला के लोग अब तक करोड़ों रुपये लुटा चुके हैं। पुलिस महकमा हालांकि इस बाबत कई बार लोगों को आगाह कर चुका है लेकिन ठग हर बार नया तरीका तलाश कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। फटाफट अमीर बनने की हसरत में लोग, ठगों के झांसे में आसानी से आ जाते हैं।
विज्ञापन

कुल्लू के एक कृषि अधिकारी को एक फर्जी कंपनी चालीस लाख रुपये का चूना लगा चुकी है। इस मामले की तफ्तीश में हालांकि पुलिस जुट चुकी है लेकिन अधिकारियों का कहना है कि लोगों को खुद भी इस बाबत जागरूक रहना चाहिए। इससे पहले कुल्लू में एक फर्जी कंपनी शार्टकट तरीके से मुनाफा पहुंचाने का लालच देकर सैकड़ों लोगों से करोड़ों रुपये बटोर कर गायब हो चुकी है। समाज शास्त्र के प्रवक्ता सुनील कश्यप का कहना है कि शार्टकट तरीके से पैसा कमाने का लालच इंसान को फर्जी कंपनियों में इनवेस्ट करने को मजबूर करता है। आए दिन मोबाइल फोन में मेसेज के जरिये फर्जी कंपनियां लोगाें को इस तरह के झांसे देती है। लोगों को खुद इस तरह के मामलों में सजग रहना होगा।
विज्ञापन


जिला में हुई ठगी की मुख्य वारदातें
सैंज के युवक से 70 हजार और कुल्लू में एक कंपनी बीस करोड़ रुपये लोगों से बटोर कर ले गई थी। वहीं मनाली में युवकों को विदेश में नौकरी देने के एवज में दो लाख रुपये की ठगी हो चुकी है। सेब सीजन के दौरान व्यापारी पचास लाख का सेब लेकर ऐसे निकला कि फिर लौटकर ही नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच एजेंसियों से लें पहले मदद : धवल
एएसपी संदीप धवल कहते हैं कि पूरे देश में आए दिन मीडिया में फर्जी कंपनियों के ठगी के मामले उजागर हो रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि इस तरह के मामलों में अकसर पड़ा लिखा तबका ही फंस रहा है। भ्रम की स्थिति में लोगों को पुलिस और जांच एजेंसियों से मदद लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed