फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   एचआरटीसी का केलांग डिपो कुल्लू शिफ्ट

एचआरटीसी का केलांग डिपो कुल्लू शिफ्ट

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
केलांग। बर्फबारी की आशंका के चलते एचआरटीसी के केलांग डिपो का कार्यालय कुल्लू शिफ्ट कर दिया है। रोहतांग दर्रा समेत ऊंचाई वाले रिहायशी इलाकों में रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। घाटी का न्यूनतम पारा शून्य से करीब सात डिग्री नीचे लुढ़क चुका है। बावजूद इसके लाहौल घाटी समेत चंबा के किलाड़ में तकरीबन सभी मुख्य रूटों पर केलांग डिपो की बस सेवा जारी है। इससे स्थानीय लोगाें को ऑफ सीजन में भी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

एचआरटीसी का केलांग डिपो पूरे प्रदेश में एकमात्र ऐसा डिपो है जिसे सर्दी के दिनों में अस्थाई तौर पर कुल्लू शिफ्ट कर दिया जाता है। इलाके में जबरदस्त ठंड के कारण जहां लोगाें का घराें से बाहर निकलना मुश्किल है वहीं लाहौल घाटी के भीतर निगम की आठ बसें और एक जीप, किलाड़ में नौ बसें तथा दो जीपें लोगाें की आवाजाही के लिए फिलहाल चल रही हैं।
विज्ञापन


लंबे रूटों पर दौड़ रही 24 बसें
कार्यालय शिफ्ट होने के बाद केलांग डिपो, कुल्लू-मनाली से ही लंबी रूटों की करीब चौबीस बसें चला रहा है। केलांग डिपो के क्षेत्रिय प्रबंधक मंगलचंद मानेपा ने बताया कि डिपो के बेडे़ में अधिकतम दूरी तय कर चुकी आठ बसों को ट्रांसफर करने का आग्रह किया है। निगम कर्मियों को स्नो किट उपलब्ध करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी कर्मियों की प्रशंसा
लाहौल पंचायत प्रधान संघ के अध्यक्ष वीर सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेश कुमार, जिप सदस्य शशि किरण, रिगजिन समफेल हायरपा और अध्यक्ष बीडीसी लाहौल संजीव कुमार ने कड़ाके की ठंड के बीच भी रोहतांग दर्रा होकर बस सेवा जारी रखने पर मंगलचंद मानेपा समेत डिपो के तमाम कर्मचारियों की तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed