फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कुल्लू में इस बार ढाई गुणा अधिक सेब उत्पादन

कुल्लू में इस बार ढाई गुणा अधिक सेब उत्पादन

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। देवभूमि कुल्लू हिमाचल का दूसरा सबसे बड़ा सेब उत्पादक जिला है। फलों की घाटी से मशहूर कुल्लू से इस बार 50 लाख सेब पेटियां देश की विभिन्न सब्जी मंडियों में पहुंची हैं। सेब सीजन सिमटे हुए दो हफ्ते का समय बीत गया है और अब बागवान अपने बगीचों में जरूरी कार्य में जुट गए हैं। कुल्लू घाटी में इस साल गत वर्ष की अपेक्षा ढाई गुणा अधिक सेब का उत्पादन हुआ है। बेहतर सेब उत्पादन से उत्पादकों को इसका भाव भी अच्छा मिला है। शुरूआती दौर में 3000 रुपये से अधिक रेट में सेब पेटी एशिया की सबसे बड़ी सब्जी मंडी दिल्ली में बिकी है।
विज्ञापन

इस सेब सीजन में जिला कुल्लू के सेब उत्पादकों की बल्ले-बल्ले हो गई है। पिछले साल कुल्लू घाटी में 40 हजार मिट्रिक टन सेब का उत्पादन हुआ था, लेकिन इस बार यह आंकड़ा ढाई गुणा अधिक होकर एक लाख मिट्रिक टन पहुंच गया है। इस तरह से जिले में सेब से करीब 550 करोड़ रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

बागवानों तेज राम ठाकुर, कमल ठाकुर, लाल चंद, खेमराज तथा राजू राठौर का कहना है कि उनके यहां सेब सीजन सिमटे हुए माह से भी अधिक समय गुजर गया है। सेब की अच्छी फसल का उन्हें बेहतर रेट मिला है। भले ही सेब का आकार उतना विकसित नहीं हो पाया था। बावजूद इसके वे पूरी तरह से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू-लाहौल विपणन बोर्ड के डा. सचिव शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि सेब सीजन खत्म हो चुका है। जिला कुल्लू से 50 लाख सेब पेटियां देश की विभिन्न सब्जी मंडियों के लिए भेजी गई। पैदावार के साथ बागवानों को उचित दाम मिला है। शेर सिंह ने कहा कि इस साल जिले के आनी, बंजार तथा मणिकर्ण आदि इलाकों में ओलावृष्टि के चलते सेब उत्पादन प्रभावित हुआ है। बावजूद इसके घाटी के बागवानों को करीब 550-600 करोड़ की आय हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed