{"_id":"33511","slug":"Kullu-33511-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रणब के राष्ट्रपति चुने जाने पर चले पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रणब के राष्ट्रपति चुने जाने पर चले पटाखे
Kullu
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। कांग्रेस नेताओं ने शाम के समय पतलीकूहल चौक पर इकट्ठा होकर एक दूसरे को बधाई दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पटाखे और आतिशबाजी चलाकर खुशी का इजहार किया।
इस मौके पर मनाली ब्लॉक के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वीर सिंह, अजय ठाकुर, संजय ठाकुर और भूपेेंद्र ठाकुर समेत कई कांग्रेस नेता शामिल रहे। मनाली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने कहा कि कर्नाटक समेत कई भाजपा शासित प्रदेशों में प्रणब के पक्ष में क्रास वोटिंग से साबित हो गया है कि अब भाजपाई भी कांग्रेस की नीतियों के कायल हो चले हैं। इसे देखकर लगता है कि प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से सत्ता में लौटेगी।