{"_id":"32300","slug":"Kullu-32300-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन से पहले दुरुस्त करें सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन से पहले दुरुस्त करें सड़कें
Kullu
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू कमल कांत सरोच ने सेब सीजन से पहले सड़कों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को एडीएम कमल कांत सरोच की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आने वाले सेब सीजन में सेबों को व्यवस्थित तरीके से देश की विभिन्न मंडियों तक पहुंचाने पर चरचा की गई।
सरोच ने लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अतिरिक्त संपर्क मार्गों का सेब सीजन के दौरान विशेष रूप से रखरखाव रखने को कहा। साथ ही पुलिस विभाग से इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने बारे भी चरचा की। बताया कि सेब ढुलाई के लिए बाहर से आने वाले ट्रकों को पशु मैदान ढालपुर में पार्किंग के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। मार्केट कमेटी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जिले की सब्जी मंडियों में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। सब्जी मंडियों में शौचालयों की व्यवस्था नहीं है तो वहां अस्थाई शौचालय बनाकर लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही ट्रक यूनियनों तथा फलोत्पादक संघ से आग्रह किया कि वह आपसी तालमेल से किराया निर्धारित करें। ट्रक यूनियनों से कहा कि सेब सीजन में ट्रकों की कमी आड़े न आने दें। एसडीएम विनय धीमान ने बताया कि राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि सेबों को मंडियों तक पहुुंचाने की व्यवस्था के लिए उपमंडल स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसमें फल उत्पादक संघ, उपाधीक्षक पुलिस, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा स्थानीय ट्रांसपोर्टर आपसी तालमेल से कार्य करेंगे। बैठक में उपमंडल अधिकारी आनी श्रवण मांटा, सहायक आयुक्त टीडी भारद्वाज के अतिरिक्त फलोत्पादक संघ के अध्यक्ष प्रेम शर्मा, ट्रक यूनियन के पदाधिकारी तथा बागवानी, पुलिस, लोक निर्माण, एचपीएमसी, हिमफेड तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।