फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कंचनजंगा प्रोजेक्ट में दूसरे दिन भी काम ठप

कंचनजंगा प्रोजेक्ट में दूसरे दिन भी काम ठप

Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। हलाण दो पंचायत में निर्माणाधीन कंचनजंगा पावर प्रोजेक्ट में दूसरे दिन भी स्थिति सामान्य नहीं हो पाई। स्थानीय ग्रामीण अपने हक के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाते रहे। करीब 150 लोगों के समूह ने प्रोजेक्ट साइट पर जाकर काम बंद करवा दिया। आंदोलन को और तेज करते हुए प्रोजेक्ट प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। आंदोलन की अगुवाई कर रहे अजय कुमार ने कहा कि स्थानीय लोगों के अधिकार की लड़ाई हर हाल में लड़ी जाएगी। कुछ देर के लिए यह माहौल भी तनावपूर्ण हो गया था। लेकिन पतलीकूहल चौकी से दलबल के साथ एसआई रामलाल ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों ने कानून के दायरे में रहकर संघर्ष जारी रखा। कंचनजंगा प्रोजेक्ट के मैनेजर मनोज ने कहा कि आंदोलनकारियों की जायज मांगों को मानने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीच प्रोजेक्ट प्रबंधन भी समझौता करने के इरादे से आंदोलनकारियों से बात करने को आगे आया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में बातचीत का दौर जारी था।
विज्ञापन


ढालपुर में खुला लोकमित्र केंद्र
कुल्लू। ढालपुर में लोकमित्र कंद्र खुल गया है। नगर परिषद अध्यक्ष ऋषव कालिया ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कालेज रोड पर खुले इस लोकमित्र कंद्र में लोग बिजली का बिल और पानी का बिल जमा करवा सकते हैं। आने वाले समय में लोकमित्र केंद्रों में राशनकार्ड भी बनवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed