{"_id":"30093","slug":"Kullu-30093-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों को संग लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों को संग लेकर प्रदर्शन करने का ऐलान
Kullu
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। प्रशिक्षत जेबीटी बैच 2008-10 के प्रशिक्षुओं ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उनकी मांगे नहीं मांगी गई तो वे अभिभावकों के साथ सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे। संघ के महासचिव नरेश कुमार ने कहा कि जेबीटी प्रशिक्षु विभिन्न जिलों में क्रमिक अनशन कर रहे हैं। कुल्लू इकाई का अनशन चौथे दिन में प्रवेश कर गया है। इसके अलावा सोलन इकाई का अनशन दसवें, चंबा इकाई का 7वें और कांगड़ा इकाई का अनशन दूसरे दिन भी जारी है। सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रही है। इससे प्रशिक्षुओं में रोष है।
उन्होंने कहा कि राइट टू एजूकेशन एक्ट के तहत टीईटी जेबीटी बैच 2008-10 पर लागू नहीं होता। राइट टू एजूकेशन एक्ट 2010 में लागू हुआ है। उन्होंने कहा कि जेबीटी के लिए उनका चयन संयुक्त प्रवेश परीक्षा से हुआ था। यह टीईटी के समकक्ष ही है। कहा कि यदि सरकार 2008-10 के बैच को ही नौकरी नहीं दे पा रही है तो अगले बैच शुरू कर बेरोजगारों की फौज क्यों बढ़ाई जा रही है। प्रदेश महासचिव ने कहा कि यदि शीघ्र 2008-10 के बैच को नियुक्ति नहीं दी तो प्रशिक्षु अभिभावकों के साथ जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेंगे।
कुल्लू में भूख हड़ताल पर बैठे दिनेश कुमार, रंजीत कुमार और उनके समर्थन में बैठे रिपन ने कहा कि जब तक सरकार बैच को बिना टीईटी के नौकरी नहीं देती, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।