{"_id":"30022","slug":"Kullu-30022-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में चार लोग घायल
Kullu
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुल्लू। गैमन पुल शमशिला में दो वाहनों की जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने टवेरा वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार को गैमन पुल के समीप मनाली से जालंधर की ओर जा रही टवेरा वाहन से कुल्लू से मनाली की ओर जा रही आल्टो कार की टक्कर हो गई। दुघर्टना में आल्टो चालक अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। टक्कर इतनी जोरदार भी कि दोनों गाड़ियों को परखचे उड़ गए। एएसपी संदीप धवल ने बताया कि आल्टो कार में घायलों की पहचान कुल्लू के रमेश और ज्योति तथा टवेरा वाहन में घायलों की पहचान बलवंत कौर और राजेंद्र कौर निवासी गुरु नानक नगर पखवाड़ा पंजाब के रूप में हुई है।