{"_id":"29994","slug":"Kullu-29994-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"धाम के तड़के में सियासी खुशबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धाम के तड़के में सियासी खुशबू
Kullu
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। चुनाव के लिए भले ही अभी कुछ माह बाकी हों लेकिन कुल्लू जिला में इन दिनों चुनावी माहौल खासा गरमाया हुआ है। कई नेता अपने जन्मदिन समारोह के बहाने अपनी सियासी पैठ का आंकलन कर इसे मजबूत करने में जुट गए हैं। हिलोपा सुप्रिमो महेश्वर सिंह और पीसीसी सदस्य सुंदर ठाकुर ने कुछ दिन पहले अपने जन्मदिन पर समर्थकों को धाम परोसकर सियासी माहौल गरमाया था, वहीं आठ मई को पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने अपने जन्मदिन समारोह के बहाने कुल्लू की सियासी फिजाओं में चुनावी माहौल और गरमाया दिया है।
पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ने भुट्ठि में अपने जन्म दिवस समारोह में धाम परोसकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन भी किया। इसके अलावा कई अन्य दिग्गज भी समारोह के बहाने अपनी सियासी बैठ का अंदाजा लगाने की जुगत में हैं। 18 मई को वनमंत्री खीमीराम का जन्मदिन हैं। इस दिन भी बड़ा समारोह होने की उम्मीद है। हिलोपा सुप्रिमो महेश्वर सिंह ने वन मंत्री खीमीराम के घर भुंतर में अपने जन्मदिन समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी सियासी पैठ दिखाने का प्रयास किया।
सियासी जानकारों का कहना है कि धाम और अन्य आयोजनोें के बहाने कुल्लू जिला के नेता लोगों में अपनी पकड़ का अंदाजा लगा रहे हैं और लोगों में अपनी पकड़ को और मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन कर लोगों का लुभा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि धाम और दूसरे आयोजन अपनी सियासी पैठ को जानने का सबसे अच्छा तरीका है।