फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   लामाओं ने की विश्व शांति के लिए पूजा

लामाओं ने की विश्व शांति के लिए पूजा

Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
Kullu
Kullu Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
केलांग/कुल्लू। पुलिस मैदान केलांग में बुद्ध जयंती धूमधाम से मनाई गई। लाहौल महाबौद्धी सोसायटी ने धार्मिक समारोह का आयोजन करवाया। बुद्ध की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्वलित कर उपायुक्त लाहौल-स्पीति एसएस गुलेरिया ने जयंती का शुभारंभ किया। इस मौके पर उपायुक्त ने पंचशील का ध्वज फहराया। घाटी के विभिन्न मठों से पहुंचे लामाओं ने विश्वशांति के लिए पूजा-अर्चना के साथ प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया। इस पावन अवसर पर कारदंग मठ के प्रमुख लामा पलजोर ने कहा कि महात्मा बुद्ध के सत्य, अहिंसा और करुणा के उपदेशों पर चलकर ही मानव जीवन सफल होगा। महात्मा बुद्ध के उपदेश तथा सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। केंद्रीय बौद्ध दर्शन संस्कृत विद्यालय केलांग के कोनचोग ज्ञलसन, कोकसर मठ के लामा नवांग दोरजे तथा कुंजंग अंगदुई आचार्य के अलावा कई अन्य बौद्ध विद्वानों ने बुद्ध की जीवनी और शिक्षाओं के साथ पंचशील सिद्धांत पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस मौके पर जिस्पा स्कूल, केंद्रीय बौद्ध दर्शन संस्कृत स्कूल, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केलांग और स्थानीय महिला मंडलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इससे पूर्व बौद्ध दर्शन स्कूल से पुलिस ग्राउंड तक शोभायात्रा निकाली गई। बुद्ध जयंती पर केलांग में महाबौद्धी सोसायटी और स्थानीय व्यापार मंडल के संयुक्त सहयोग से भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी केलांग सुनील कुमार, सीएमओ डाक्टर शमशेर पुजारा, जिप सदस्य एवं निदेशक कांगड़ा बैंक रिगजिन समफेल हायरपा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कुल्लू के बदाह, काईस, मनाली और शाड़ाबाई बौद्ध मठों में भी बुद्ध जयंती धूूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर धार्मिक प्रवचन के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed