{"_id":"29870","slug":"Kullu-29870-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. छिने शासनी अध्यक्ष बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. छिने शासनी अध्यक्ष बनाए
Kullu
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। बहस नाट्य एवं कला मंच की कार्यकारिणी का गठन महिला मंडल के सभागार में किया गया। कार्यकारिणी गठन से पहले साल भर के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। चुनाव अधिकारी राजेश गौड़ के संचालन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठन से पहले पूर्व कार्यकारिणी को भंग किया गया। सर्वप्रथम बहस नाट्य एवं कला मंच संस्था के अध्यक्ष के रूप में डा. छिने शासनी के नाम का प्रस्ताव दिया गया, जिसको सर्वसम्मति से चुना गया। कार्यकारिणी में किशोरी लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्योति को महासचिव, प्रो. राकेश कार्यकारी सचिव, नीतू ठाकुर संयुक्त सचिव, प्रो. सोम प्राकर नेगी एवं हिमानी कोषाध्यक्ष, रत्नेश त्रिपाठी को प्रवक्ता, डा. उरसेम लता को संरक्षक चुना गया। संस्था के स्थायी सदस्य जीसी चंबियाल को कानूनी सलाहकार चुना गया। बैठक में बहस नाट्य एवं कला मंच के सभी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन