{"_id":"29817","slug":"Kullu-29817-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के क्लर्क पर 420 का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के क्लर्क पर 420 का मामला
Kullu
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग। रोगी कल्याण समिति के सामान में खरीद फरोख्त में घपला करने पर जिला अस्पताल के क्लर्क पर 420 का मामला दर्ज हुआ है। अनियमितताओं का खुलासा होने पर स्टेट विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई की है। क्लर्क पर आरोप हैं कि उसने रोगी कल्याण समिति के बजट में करीब 12 लाख रुपये का हेरफेर किया है।
प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस हेडर्क्वाटर से अनुमति मिलने पर केलांग में क्लर्क के खिलाफ शनिवार को एफआईआर दर्ज की गई। मंडी जोन के विजिलेंस एसपी वीरेंद्र शर्मा ने क्लर्क के खिलाफ रोगी कल्याण समिति के बजट में लाखों रुपये की हेरफेर करने पर 420 का मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। विजिलेंस से मिली जानकारी के मुताबिक यहां तैनात क्लर्क ने साल 2009-10 के दौरान अस्पताल की सफाई के लिए बिना टेंडर करवाए काम अपनी मर्जी से आवंटित कर दिया। जांच में एक्स-रे मशीन के फिल्म और अन्य मेडिकल उपकरणों की खरीद फरोख्त में भी भारी वित्तीय अनियमितताएं बरती गई हैं।
केलांग में तैनात विजिलेंस के इंस्पेक्टर प्रेम ठाकुर ने शनिवार को क्लर्क के खिलाफ धोखाधड़ी और सरकारी कागजों में हेरफेर करने पर मामला दर्ज किया है। एसपी विजिलेंस ने क्लर्क को जल्द गिरफ्तार करने के संकेत दिए हैं। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर प्रेम ठाकुर ने बताया कि रोगी कल्याण समिति के बजट में करीब 12 लाख रुपये के बीच हेरफेर किया गया है। उन्होंने बताया जांच में यह बात भी सामने आई है कि क्लर्क ने केलांग स्थित अस्पताल भवन में रंग-रोगन का काम भी बिना टेंडर करवाए अपने स्तर किसी सफाई कर्मचारी को दे दिया। एसपी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि क्लर्क को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया चल रही है। क्लर्क जल्द विजिलेंस की गिरफ्त में होगा। शर्मा ने संकेत दिए हैं कि लोगों से मिली शिकायत के आधार पर लाहौल घाटी में अन्य सरकारी कार्यालयों के रिकार्ड भी खंगाले जा रहे हैं।