{"_id":"29766","slug":"Kullu-29766-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम राहत कोष से दें 70 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम राहत कोष से दें 70 लाख
Kullu
Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिला कारदार संघ ने मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से जमलू देवता के मंदिर पाशी के पुनर्निर्माण के लिए सीएम राहत कोष से 70 लाख देने की मांग की है।
कारदार संघ ने बताया कि अग्निकांड में देवला जमलू का 100 तोला सोना, 10 किलो चांदी तथा देवता खुनसु नाग की छह किलो चांदी और चार किलो तांबा भस्म हो गया। संघ ने मांग की कि बीस लाख से निर्मित पांच मंजिला पाशी के मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए जंगलों से एकमुश्त टीडी उपलब्ध करवाई जाए। संघ का कहना है कि इस दुखद घड़ी में 11 खंडों के देवी-देवताओं के कारदार देवता जमलू और खुनसु नाग के हारियानों के साथ खड़े हैं। संघ ने रोष प्रकट किया कि इस हादसे के सात दिन बाद भी किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने पाशी और मझाण के ग्रामीणों की सुध नहीं ली।
संघ के जिला महासचिव ने बताया कि वीरवार को बंजार, आनी, सैंज, मणिकर्ण, कुल्लू और काईस के कारदारों के प्रतिनिधिमंडल ने पाशी गांव का दौरा किया। इसमें जिला कारदार संघ के अध्यक्ष दोतराम ठाकुर, महासचिव टीसी महंत, मणिकर्ण खंड के प्रधान हीरा लाल, बंजार खंड के प्रधान सत्येंद्र नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष नरोत्तम नेगी, सह सचिव भागे राम राणा, जिला प्रतिनिधि सैंज खंड किशन, सैंज खंड प्रधान भीमे राम, महासचिव के शव राम आदि ने संघ की तरफ से 24000 की राहत राशि पाशी गांव में पहुंचकर दोनों देवताओं के कारकूनों को क्षति के अनुपात के हिसाब से भेंट की।
विज्ञापन
देवता जमलू के कारदार बुधराम, कारकून संगत राम, ठाकुर दास, महिला मंडल प्रधान पाशी भोली देवी, बंती देवी सचिव खीमदा और नीलमा देवी आदि ने बताया कि हादसे सात दिन बाद भी जिला और उपमंडल के प्रशासनिक अधिकारी पाशी नहीं पहुंचे हैं।