{"_id":"29620","slug":"Kullu-29620-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली-लेह मार्ग पर जल्द दौड़ेंगे वाहन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनाली-लेह मार्ग पर जल्द दौड़ेंगे वाहन
Kullu
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कारगिल युद्ध के दौरान अपनी सामरिक महत्ता
जता चुका 486 किलोमीटर लंबा मनाली-लेह मार्ग एक सप्ताह में बहाल हो जाएगा। समुद्रतल से 4253 मीटर ऊंचे सरचु दर्रे को फतेह करने निकली सीमा सड़क संगठन लक्ष्य भेदने से करीब 15 किलोमीटर पीछे है।
इससे ऊंचाई वाले 4892 मीटर ऊंचे बारालाचाला पास सीमा सड़क संगठन ने फतेह कर लिया है। मौसम मेहरबान रहा तो एक सप्ताह के भीतर मनाली लेह मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सकता है। इस मार्ग के बहाल होने के बाद लेह की ओर सेना की कानवाही दौड़ना शुरू हो जाएगी।
लेह लदाख से सटी भारतीय सीमा तक सेना का असलाह और खाद्य सामग्री कम समय में पहुंच सकेगी। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भी इससे राहत मिलेगी। भारी बर्फबारी के चलते मनाली लेह मार्ग पर छह माह से अधिक समय से यातायात ठप है।
विज्ञापन
भारतीय सेना की लाइफ लाइन माने जाने वाली मनाली लेह सड़क की बहाली को लेकर सीमा सड़क संगठन ने एक मार्च से लाहौल के स्तींगरी से सरचु की तरफ बर्फ हटाने का काम शुरू किया था। मनाली लाहौल सड़क मार्ग सीमा सड़क संगठन ने बहाल कर दिया है लेकिन लाहौल से सरचु तक करीब 15 किलोमीटर बर्फ काटने का काम शेष है। सीमा सड़क संगठन की टीम जमाव बिंदू के बीच बर्फ हटाने के कार्य में जुटी है। 70 सीमा सड़क संगठन के कमांडिंग आफिसर एसके एथनी ने बताया कि सरचु तक बर्फ काटने का काम शेष है। उन्होेंने दावा किया कि एक सप्ताह के भीतर मनाली लेह मार्ग बहाल हो जाएगा।