{"_id":"5c7a85fbbdec227376729087","slug":"91551533563-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ानें न होने से धरने पर बैठे पूर्व विधायक, कांग्रेसी पदाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ानें न होने से धरने पर बैठे पूर्व विधायक, कांग्रेसी पदाधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू/कोकसर। लाहौल-स्पीति कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय में भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। लाहौल घाटी के लिए हेलीकॉप्टर की नियमित उड़ान नहीं होने पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा के खिलाफ नारेबाजी की। लाहौल-स्पीति जिला के पूर्व विधायक रवि ठाकुर की अध्यक्षता में उपायुक्त कुल्लू यूनुस के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है।
लाहौल-स्पीति व कुल्लू में फंसे लोगों के लिए नियमित हवाई सेवाएं करवाने की मांग की। इसके बाद लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रवि ठाकुर कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ ढालपुर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री रामलाल मारकंडा लाहौल-स्पीति में बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर सेवा न मिलने व मौत पर सबूत मांग रहे हैं और 25 फरवरी को केलांग अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति की हेलीकॉप्टर की सुविधा न मिलने से मौत हुई है। मंत्री मारकंडा को पद से इस्तीफा देना चाहिए। कहा की लाहौल-स्पीति में सड़कें व दूरसंचार सेवाएं ठप होने से लोग चौतरफा मुसीबत में गिरे हैं। उस पर मारकंडा लोगों को गुमराह करने में लगे हैं। कहा कि लाहौल-स्पीति के 16 हेलीपैड में करीब 600 से अधिक लोग घाटी से बाहर निकलने के लिए उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं। इनमें कई बीमार व परीक्षार्थी सहित जरूरतमंद लोग फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी से आज लाहौल-स्पीति के लोगों को हर तरफ से मुसीबतों से जूझना पड़ रहा है। रवि ठाकुर ने कहा है कि वर्तमान सरकार ने लाहौल-स्पीति के किसानों व बागवानों के साथ फौरी राहत के नाम पर भी भद्दा मजाक किया है। सरकार ने लाहौल घाटी में सेब व आलू की फसलों के नुकसान की भरपाई के लिए 25 रुपये प्रति किसान मुआवजा देकर शोषण किया है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार नहीं मानती है उनका धरना जारी रहेगा। इसके लिए लाहौल-स्पीति कांग्रेस ने दशहरा मैदान स्थित उपायुक्त कार्यालय के पास तंबू भी लगा दिया है। उधर, सिस्सू पंचायत की प्रधान सुमन, जाहलमा पंचायत के प्रधान सुरेंद्र किरु, गोहरमा पंचायत के प्रधान अरविंद और लाहौल बीडीसी के उपाध्यक्ष प्रेम वैद्य ने बताया कि डेढ़ महीने से घाटी में सभी सुविधाएं चरमरा गई हैं और सरकार और प्रशासन सुध नहीं ले रहे। फोन सुविधा नहीं होने से वायरलेस और पुलिस रेडियो सेट के जरिये अपनी बात रखी जा रही है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि लाहौल-स्पीति के लिए हेलीकॉप्टर सुविधा प्रदान करने के लिए सेना और एयरफोर्स से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की है। इसके अलावा टनल के रास्ते लोगों को भेजने पर भी सरकार को लिखा गया है।