{"_id":"5bf7fee6bdec22419975a77c","slug":"91542979302-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग दर्रे को 250 यात्रियों ने किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग दर्रे को 250 यात्रियों ने किया पार
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल स्पीति)।
रोहतांग दर्रा यातायात के लिए खुलने के बाद पहले दिन दर्रे से 250 लोग आरपार हुए। बीआरओ ने वीरवार देर शाम तक रोहतांग दर्रे के दोनों छोर आपस में मिला दिए थे। लेकिन रात को रोहतांग और राहनीनाला के बीच बर्फीली हवाएं चलने से सड़क पर बर्फ के ढेर लग गए थे, जिसे शुक्रवार दोपहर तक बीआरओ ने मशीनरी से हटाकर यातायात बहाल कर दिया।
केलांग के एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि तंग सड़क और बर्फ की दीवार के चलते वाहनों को एक तरफा ही छोड़ा जा रहा है। बीआरओ के कमांडर एके अवस्थी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर डेढ़ बजे कोकसर से वाहन छोड़े गए। बचाव चौकी कोकसर के प्रभारी पवन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार को कोकसर की ओर से करीब 25 छोटे वाहनों को सुरक्षित रोहतांग दर्रा पार करवाया गया है। उधर, मनाली की ओर से भी शुक्रवार को बचाव चौकी मढ़ी की मदद से करीब 12 टैक्सियों में सवार 70 लोग लाहौल पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों तरफ से करीब 250 यात्रियों ने दर्रे को सुरक्षित आरपार किया है।