फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dussehra Festival: Parking Areas Designated

दशहरा उत्सव : पार्किंग स्थल किए चिह्नित

Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Dussehra Festival: Parking Areas Designated
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान जाम से निपटने और सुचारु यातायात के लिए जिला प्रशासन ने 18 स्थानों पर पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं। यह व्यवस्था 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक जारी रहेगी। जिला दंडाधिकारी डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क किनारे बेतरतीब वाहन पार्क करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की है। उत्सव के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव के दौरान यातायात प्रबंधन के लिए विशेष योजना तैयार की गई है। मौहल से रामशिला तक 18 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इन पार्किंग स्थलों में करीब 2000 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। पार्किंग व्यवस्था में हल्के वाहनों के लिए बसों और भारी वाहनों के लिए भी निर्धारित स्थान चिह्नित किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन शुल्क भी वसूल करेगा।
विज्ञापन

...................
प्रशासन की ओर से चयनित पार्किंग स्थलों में वन विभाग कार्यालय के साथ लगता मैदान, मोनाल कैफे के पास नगर परिषद पार्किंग, पशु मैदान, पर्यटन होटल सरवरी के सामने, खोरी रोपा में आईएसबीटी के सामने, कैलाश थियेटर सरवरी, अखाड़ा बाजार टापू पुल, विपाशा मार्केट, सब्जी मंडी अखाड़ा बाजार, सरवरी बैक साइड मार्केट, डीएवी स्कूल मैदान मौहल, कैंब्रिज स्कूल के सामने, गांधी नगर पेट्रोल पंप के समीप, पुराना बस अड्डा अखाड़ा बाजार, मिनी सचिवालय, कुल्लू वैली शॉल शोरूम के पास, शनि मंदिर और शांगरी बाग में रामशिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed