{"_id":"6ad3b70cfc44cf415c015caf","slug":"vehicular-movement-on-mall-road-between-dhalpur-chowk-and-college-chowk-has-been-stopped-kullu-news-c-89-1-ssml1015-189607-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: ढालपुर चौक से कॉलेज चौक के बीच मालरोड़ से वाहनों की आवाजाही बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: ढालपुर चौक से कॉलेज चौक के बीच मालरोड़ से वाहनों की आवाजाही बंद
विज्ञापन
कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए सजने लगा ढालपुर।-संवाद
कुल्लू। जिला प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए वाहनों की आवाजाही और पार्किंग को लेकर निर्देश जारी किए हैं। 17 अक्तूबर से आठ नवंबर तक ढालपुर चौक से कॉलेज चौक के बीच वाहनों की आवाजाही मालरोड से नहीं होगी। कुल्लू से भुंतर और भुंतर से कुल्लू आने-जाने वाले वाहनाें को क्षेत्रीय अस्पताल सड़क से संचालित किया जाएगा।
दिन शनिवार, समय सुबह 10:10 बजे। पुलिस ने शहर में बदली यातायात व्यवस्था को लागू किया। ढालपुर चौक पर कुल्लू-भुंतर सड़क (एमडीआर) पर बैरिकेड स्थापित किए गए। मालरोड से कॉलेज चौक तक सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। भुंतर की ओर जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों को अस्पताल मार्ग से भेजा गया। सुबह 10:25 बजे कॉलेज चौक पर भी पुलिस जवानों ने बैरिकेड लगाए। ऐसे में भुंतर से कुल्लू आने वाले वाहनों को अस्पताल और सर्कुलर मार्ग से भेजा गया।
पूर्वाह्न 11:30 बजे के करीब कलाकेंद्र चौक, प्रदर्शनी मैदान की बाईं ओर सर्कुलर मार्ग पर भी बैरिकेड स्थापित किए गए। अब वाहनों का संचालन अस्पताल और सर्कुलर मार्ग से होगा। इसके अलावा कुल्लू शहर में मनाली, खराहल और भेखली क्षेत्र से आने वाले वाहन बेली ब्रिज अखाड़ा बाजार और भूतनाथ पुल से प्रवेश कर सकेंगे। उपरोक्त क्षेत्रों की ओर वापस जाने वाले वाहन अखाड़ा बाजार-रामशिला तथा भूतनाथ पुल से जा सकेंगे। 21 से 28 अक्तूबर तक लगवैली से कुल्लू की ओर आने वाले वाहनों को नए बाईपास मार्ग से भेजा जाएगा। भुट्टी चौक से लगवैली जाने वाले वाहन शीशामाटी होकर गुजरेंगे। जिला दंडाधिकारी कुल्लू अमित कुमार शर्मा ने सभी लोगों से दशहरा में यातायात नियमों को पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
....
छह प्रमुख सड़कों पर नो-पार्किंग और टो-अवे प्रतिबंध का मतलब
प्रशासन ने 18 अक्तूबर से आठ नवंबर तक छह प्रमुख सड़कों पर नो-पार्किंग और टो-अवे प्रतिबंध लागू किया है। इनमें मौहल से ढालपुर चौक, कॉलेज चौक से ढालपुर चौक, कॉलेज चौक से लोअर ढालपुर सर्कुलर, ढालपुर चौक से रामशिला, भुट्टी चौक से लगवैली चौक और सरवरी ओवरहेड पुल से लोअर ढालपुर पुल तक की सड़कें शामिल हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित सड़कों का उपयोग करने की अपील की है।
000