फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पेट्रोल दाम बढ़ने पर तेल चोर गिरोह सक्रिय

पेट्रोल दाम बढ़ने पर तेल चोर गिरोह सक्रिय

Mon, 17 Sep 2018 07:29 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 07:29 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल दाम बढ़ने पर तेल चोर गिरोह सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पेट्रोल दाम में बढ़ोतरी होते ही कुल्लू शहर में पेट्रोल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। रोजाना रात्रि के दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइक की टंकियां शातिर खाली कर रहे हैं। ऐसे में रात्रि गश्त पर भी सवाल उठना शुरू हो गए हैं। शातिरों की बढ़ती सक्रियता से बाइक चालक परेशान हैं। करीब एक सप्ताह से ऐसा हो रहा है।

कुल्लू शहर में रोजाना सुबह होते ही बाइक स्टार्ट न होने की दिक्कत आम होने लगी है। जांच पड़ताल में टंकी में पेट्रोल न होने का पता चल रहा है। कुल्लू शहर में इन दिनों पेट्रोल 83 रुपये से अधिक प्रति लीटर मिल रहा है। ऐसे में रोजाना बाइक की टंकियों से चोरी हो रहा पेट्रोल बाइक मालिकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। शनिवार रात्रि को ढालपुर में पार्क तीन बाइक का पेट्रोल चोरी हो गया। रविवार रात्रि को गांधीनगर व हनुमानी बाग में भी ऐसे ही मामले सामने आए हैं। पेट्रोल चोरी के मामलों को नशे की जरूरत पूरी करने से भी जोड़ा जा रहा है। रात्रि के दौरान पेश आ रही इन घटनाओं से अब मालिक सड़क किनारे बाइक पार्क करने से कतरा रहे हैं। बाइक मालिक प्रेम सिंह, भूपेश, रमेश, विक्की, सुरेश, सोनू, बल्लू, देवराज, संजू, बीनू, मनोज ने बताया कि रोज बाइक से पेट्रोल चोरी होना चिंताजनक है। पुलिस विभाग को रात्रि गश्त सक्रिय करनी चाहिए। रात्रि के दौरान संदिग्धों पर नजर रखी जानी चाहिए। कहा कि वह रोजाना बाइक की टंकी में 300 से 500 रुपये पेट्रोल डलवा रहे हैं। लेकिन रात्रि को पेट्रोल चोरी हो रहा है। दशहरा उत्सव नजदीक आते ही शहर में शरारती तत्वों की सक्रियता बढ़ रही है। इधर, एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि इस तरह के मामले ध्यान में नहीं है। यदि ऐसा है तो रात्रि गश्त को और सुदृढ़ किया जाएगा और संदिग्धों पर शिकंजा कसा जाएगा। बताया कि मालिक भी बाइक हर कहीं पार्क करने के बजाय सही स्थान का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed