{"_id":"5b8e915b867a55483170005e","slug":"91536069979-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडियों में सेब को नहीं मिल रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडियों में सेब को नहीं मिल रहे खरीदार
Updated Tue, 04 Sep 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिले की स्थानीय सब्जी मंडियों में सेब को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। मैदानी इलाकों में पानी भरने से मंडियों में सेब खरीदने के लिए व्यापारी ही नहीं आ रहे हैं। व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा न होने के कारण कुल्लू घाटी का रॉयल सेब कौड़ियों के भाव बिक रहा है। सब्जी मंडी भुंतर में मंगलवार को सेब 20 रुपये से लेकर 45 रुपये प्रति किलो तक बिका है। सब्जी मंडी कुल्लू में 25 से 45 रुपये प्रति किलो तक सेब के दाम बागवानों को मिले हैं।
मंडियों में जिस भाव से सेब बिक रहा है, इससे बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बागवानों की सालभर की मेहनत भी पूरी नहीं हो पा रही है। सालभर की मेहनत के बाद जब सेब को मंडियों में लाया जा रहा है तो यहां पर अधिकतर 30-35 रुपये के बीच में ही सेब की बोली लग रही है। बागवान गोपाल ठाकुर, अनूप, सजीव, नानक, टेडी सिंह, सरिता देवी, शांता, ठाकरी देवी, देवराज शर्मा, अशोक, भाग चंद ठाकुर, नवीन कुमार, कमल, अमन, राजेश, महेश, मनोज, रामचंद, सेस राम, बुद्धि प्रकाश, जयचंद ठाकुर ने कहा कि इस बार पहले ही सेब की फसल आधी थी। अब बाकी कसर मंडियों में सेब के अच्छे दाम न मिलने से पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सेब की एक क्रेट पर करीब 30-40 रुपये तक खर्चा का आता है। बेहतर दाम न मिलने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। उधर, कुल्लू सदर फल एवं सब्जी उत्पादक संगठन के महासचिव सुनील राणा ने कहा कि बागवानों को सेब के बेहतर दाम नहीं मिल रहे हैं। इससे बागवानों में निराशा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में व्यापारी कम आ रहे हैं। व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा न होना भी इसका कारण है। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में पानी भरने से सेब की मार्केट गिरी है।