{"_id":"5b645bb64f1c1b27618b8622","slug":"91533303734-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने नचाए दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने नचाए दर्शक
Updated Fri, 03 Aug 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर (लाहौल-स्पीति)। जिस्पा में लाहौल पर्यटन उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सारेगामा फेम कुल्लू की पायल ठाकुर ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। पूर्व विधायक रवि ठाकुर दूसरी सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि रहे। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विक्टर ढिसा भी उपस्थित रहे।
ईको टूरिज्म के अध्यक्ष तंजिन ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया गया। संध्या का आगाज अली यतो गीत के साथ लद्दाखी कलाकारों ने किया। इसके बाद बिंदु कला मंच यांगला के नन्हें कलाकारों ने मानदासी के लोक गीत पर प्रस्तुति देकर मन मोहा। राधिका की सूफियाना अंदाज में प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद मंच पर आई सारेगामा लिटल चैंप फेम कुल्लू की पायल ठाकुर का दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर स्वागत किया। पायल ने लग जा गले तथा यह मेरा दिल प्यार का दीवाना फिल्मी गीत से मन मोहा। इसके बाद उन्होंने कमली-कमली पंजाबी गीत से दर्शक को झूमने पर मजबूर किया। रोजी शर्मा ने री जंगपो शवा देमो, जिसपे अंगमो और मा डोले, मो डोल आदि की प्रस्तुति दी। हिप्पा ग्रुप की ओर से लोक नृत्य पेश किया गया। किन्नौर से आए कलाकारों ने पारंपरिक किन्नौरी गीतों पर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। अनिल सूर्यवंशी ने भी हिंदी, पहाड़ी व लाहौली गीत गाकर से तालियां बटोरी। तोबदन और देवपुष्प नेगी ने भी दर्शकों का मनोरंजन किया।