फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   आईपीएच विभाग को स्कूल में पानी मुहैया करवाने के निर्देश

आईपीएच विभाग को स्कूल में पानी मुहैया करवाने के निर्देश

Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 08:28 PM IST
विज्ञापन
आईपीएच विभाग को स्कूल में पानी मुहैया करवाने के निर्देश
आईपीएच को स्कूल में पानी मुहैया करवाने के निर्देश
विज्ञापन

लारजी स्कूल में पानी न होने पर डीसी ने लिया संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला लारजी में पिछले पांच दिन से पेयजल नहीं मिलने को लेकर उपायुक्त कुल्लू ने कड़ा संज्ञान लिया है। उपायुक्त ने आईपीएच विभाग को हर हाल में पानी मुहैया करवाने के निर्देश दिए हैं। अमर उजाला ने 27 मई के अंक में लारजी स्कूल में पांच दिन से नहीं मिल रहा पानी शीर्षक से समस्या को प्रमुखता से उठाया था।

गौरतलब है कि स्कूल में पानी न मिलने की सूरत में स्कूल प्रबंधन को हैंडपंप के पानी से मिड डे मील बनाना पड़ रहा है। बच्चे भी हैंडपंप से ही पानी पी रहे हैं। बिना जांच हैंडपंप का पानी इस्तेमाल करने से बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्कूल में 87 बच्चे अध्ययनरत हैं। एसएमसी ने आईपीएच विभाग को इस बाबत शिकायत भी दी थी। एसएमसी प्रधान माध्यमिक निर्मला देवी, एसएमसी प्रधान प्राथमिक सुभाष चंद, बबलू, पिंटू, शारदा देवी, लता देवी, चमेलू देवी, रुकमणी देवी, गुमत राम आदि ने बताया कि पेयजल व्यवस्था न होने के कारण बच्चों को दिक्कतें पेश आ रही हैं। उपायुक्त की ओर से मिले आश्वासन के बाद अब उन्हें उम्मीद जगी है कि उनकी समस्या का स्थायी निपटारा हो सकेगा। उन्होंने अमर उजाला का भी जन समस्या उठाने के लिए आभार प्रकट किया। उपायुक्त यूनुस ने कहा कि लारजी स्कूल में पांच दिन से पानी न होने का मामला ध्यान में आया है। सूचना मिलने के बाद तुरंत आईपीएच विभाग के अधिकारियों को स्कूल में पेयजल आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed