फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   100 मीटर दौड़ में निशांत, जानवी ठाकुर ने मारी बाजी

100 मीटर दौड़ में निशांत, जानवी ठाकुर ने मारी बाजी

Sun, 27 May 2018 10:13 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में निशांत, जानवी ठाकुर ने मारी बाजी
कुल्लू के ढालपुर मैदान में एथलेटिक्स मीट में गोला फैंक प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से ढालपुर मैदान में एक दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें जिलाभर के स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14,16 व अंडर 20 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 100, 200, 400, 800, 1500, 5000 मीटर व ओपन कैटेगिरी में केवल1500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। अंडर-14 पुरुष आयु वर्ग 100 मीटर में प्रथम निशांत, चमन दूसरे, अजय कुमार तीसरे जबकि महिला वर्ग जानवी ठाकुर प्रथम, आकृति दूसरे, अपशिता तीसरे स्थान पर रही। 600 मीटर दौड़ में अभिनीत प्रथम, 800 मीटर दौड़ में साहिल और महिला वर्ग में दीक्षा प्रथम, अंडर-16 में 100 मीटर पुरुष वर्ग में अंकित ठाकुर प्रथम, प्रक्षित दूसरे, सुमित तीसरे, महिला वर्ग में नेहा प्रथम, द्वितीय दीक्षा ठाकुर, जबकि तृतीय स्थान पर दिव्या सूद रही। अंडर-20 पुरुष वर्ग में 100 मीटर में शुभ भोपल प्रथम, द्वितीय ब्रजेंद्र, तृतीय लोमेश, महिला वर्ग में अंजलि प्रथम, मंजू दूसरे, रुचि तीसरे स्थान पर रही। 800 मीटर पुरुष वर्ग में यम बहादुर और महिला वर्ग में सपना ने बाजी मारी। 1500 मीटर में पुरुष वर्ग में रमेश पहले, वनवल किशोर दूसरे, कुशल ठाकुर तीसरे जबकि महिला वर्ग में मेनका पहले, गोदावरी दूसरे और पूजा तीसरा स्थान पर रही। 5000 मीटर पुरुष वर्ग में रमेश प्रथम, संजू राणा द्वितीय, अजय कुमार तृतीय, महिला वर्ग में मेनका पहले, रंजना दूसरे, वनीता तीसरे स्थान पर रही एसोसिएशन के प्रेस सचिव अभिनव वशिष्ठ ने कहा कि प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपायुक्त यूनुस ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। जून में कुल्लू के ढालपुर मैदान में राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed