{"_id":"5a6ca7634f1c1b7c268b6945","slug":"91517070179-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फबारी के बाद मनाली सैलानियों से होने लगी गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फबारी के बाद मनाली सैलानियों से होने लगी गुलजार
Updated Sat, 27 Jan 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली/पतलीकूहल। बर्फबारी के बाद विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली सैलानियों से गुलजार होने लगी है। इससे पर्यटन कारोबारियों में खुशी की लहर है।
सोलंगनाला, ढुंगरी, ओल्ड मनाली, वशिष्ठ, कोठी और नग्गर जैसे सभी पिकनिक स्पॉट पर अब सैलानियों की चहलकदमी हो रही है। वहीं, बॉलीवुड भी बर्फबारी के चलते मनाली की तरफ आकर्षित हुआ है। बर्फ से लकदक एरिया में शूटिंग को लेकर इन्कवायरी की जा रही है।
होटलों का ऑक्यूपेंसी रेट पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है। मनाली माल रोड सैलानियों से गुलजार नजर आने लगा है। सैलानियों के आने से होटल, टैक्सी, बसों, घोड़े, याक और रेस्तरां चलाने वालों के चेहरों पर रौनक आने लगी है।
ताजा बर्फबारी का समाचार मायानगरी मुंबई पहुंचते ही कई फिल्मकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के लिए स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटरों से संपर्क कर रहे हैं। मनाली होटिलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि बर्फबारी ने मनाली के कई लोगों को बेरोजगार होने से बचाया है। बर्फबारी से पहले सैलानी न होने के चलते मनाली के होटल संचालकों को स्टाफ की सैलरी और बिजली-पानी के बिल अदा करना दुश्वार हो गया था। लेकिन बर्फबारी के बाद होटलों की ऑनलाइन बुकिंग चालीस से पचास फीसदी तक पहुंच रही है।
विज्ञापन
स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि उन्हें मनाली के बर्फबारी से लकदक शूटिंग रेज बताने के लिए बॉलीवुड के कई नामचीन निर्माता-निर्देशकों के फोन आ रहे हैं। हिम-आंचल टैक्सी यूनियन के प्रधान राजकुमार डोरा का कहना है कि बर्फबारी के बाद सैलानियों की आमद से महंगे कर्जे पर टैक्सी खरीदने वालों को रोजगार चलाकर पैसा कमाने का मौका मिल रहा है।