फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पर्यटन नगरी मनाली को मिलेगा 24 घंटे पेयजल

पर्यटन नगरी मनाली को मिलेगा 24 घंटे पेयजल

Tue, 28 Nov 2017 07:28 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली को मिलेगा 24 घंटे पेयजल
water tap - फोटो : amarujala
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के लोगों को जल्द ही 24 घंटे स्वच्छ पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। मनाली शहर के लिए बिछ रही 15 करोड़ की लागत से बन रही पेयजल स्कीम का कार्य नवंबर 2018 तक पूरा होगा। जिससे मनाली के लोगों के साथ पर्यटकों को स्वच्छ पानी मिलेगा।
विज्ञापन

पेयजल योजना का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और अभी तक योजना का 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। मनालसू से मनाली को बिछ रही पेयजल योजना से मनाली की जनता के साथ मनाली के करीब एक हजार होटलियरों को भी इसका फायदा होगा। अभी तक मनाली शहर का समय के अनुसार सुबह और शाम के समय पानी सप्लाई हो रहा है। 14 हजार मीटर लंबी इस स्कीम के करीब नौ हजार मीटर पर पाईपों को बिछाने का काम पूरा हो गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर, स्थानीय निवासी राजीव, देवेंद्र सिंह, देवी सिंह, राम लाल, दीपक सिंह तथा राम लाल ने ने कहा कि आईपीएच विभाग की मनालसू से मनाली पेयजल स्कीम से मनाली के लोगों के साथ पर्यटकों व होटलों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शहर को चल रही पानी की कमी की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएच मनाली के सहायक अभियंता अमित कुमार ने कहा कि पेयजल की क्षमता 50 हजार लोगों के लिए होगी और यह 2046 तक रहेगी। इसके अलावा मनाली शहर के साथ लगते पलचान, बाहंग, वशिष्ठ तथा जगतसुख को सीवरेज से जोड़ने के लिए विभाग ने 162 करोड़ का एक प्रारूप बना कर भेजा है। स्वीकृति मिलने पर सीवरेज का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed