फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   90 players showed their strength in Karate competition

Kullu News: कराटे प्रतियोगिता में 90 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 12 May 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 12 May 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
90 players showed their strength in Karate competition
कुल्लू में करवाई गई जिला स्तरीय प्रतियोगिता, विभिन्न भारवर्ग में हुए मुकाबले
विज्ञापन

राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कराटे संघ ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोअर विंग खोरी रोपा में जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता करवाई। इसका शुभारंभ संघ के चेयरमैन वेद प्रकाश ने किया।
महासचिव केएस पराशर ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों से 90 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि न्यू हिल ट्रक ऑपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष विशाल सूद थे। प्रतियोगिता कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के ए ग्रेड रेफरी हरीश शर्मा के नेतृत्व में कराई गई। इसमें जज की भूमिका दीपेश्वर सिंह, लीला कार्की, सोनू कुमार, यादव, रजनीश कुमार, राकेश कुमार, परस राम, नंदनी, देवांश, अर्जुन, अभी शर्मा और कुमकुम ने निभाई। हरीश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला वर्ग कुमिते में विभिन्न आयु और भार वर्ग में श्रीजा गोयल, सीरत, अवनी, आशी डोगरा,अन्वेषा, वंशिका, तृषा, आदर्शिनी, सान्वी सहित एक दर्जन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, आस्था, इशिता, शगुन, सनाया, तानिया, अनन्या, चहक और अनिका ने रजत पदक और सायरा वर्मा ने कांस्य पदक जीता। पुरुष वर्ग कुमिते में अविराज, रेयांश, आर्यन, दानिश, सूर्यांश, तोपदेन पालजोर, सहित दर्जन से अधिक प्रतिभागियों ने स्वर्ण, नीरज, सान्विक, कनिष्क, सिद्धान्त, विहान, दिवांश, रिशांक, अनमोल, चिराग, ताहा चिश्ती, मिहिर, विहान, विराज और दीक्षांत ने रजत पदक जीता। अनुभव, आयुष, अथर्व, नावीश, ईशान, लक्षित, रितुल, लक्ष्य, सक्षम ने कांस्य पदक जीता। पुरुष काता प्रतियोगिता में नीरज और अजय कुमार ने स्वर्ण, महिला वर्ग काता में श्रीजा, अन्वेषा और अनन्या ने विभिन्न आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारी सुधांशु सूद, केएस पराशर, सोनू कुमार, नरोत्तम चंद, लीला कार्की, रजनीश कुमार, यादव राम, अजय कुमार, चेतन सिंह, अंजनी ठाकुर, सतपाल, प्रोमिला किरण मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed