फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   850 drug smugglers on police radar in Kullu

Kullu News: कुल्लू में पुलिस की रडार पर 850 नशा तस्कर

Mon, 31 Mar 2025 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 31 Mar 2025 09:51 PM IST
विज्ञापन
850 drug smugglers on police radar in Kullu
तस्करों की पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की मैपिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला कुल्लू में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए सरकार सख्त हो गई है। इसके लिए सरकार ने सभी जिलों में चिट्टा के धंधे में संलिप्त लोगों की मैपिंग करने को कहा है।
ऐसे में जिले में 850 नशा तस्कर हैं, जिनकी मैपिंग की जा रही है। अब यह नशा कारोबारी पुलिस की रडार पर आ गए हैं। इसमें कितने बड़े और कितने छोटे तस्कर हैं, उनकी हिस्ट्री के साथ पहचान की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश से एक्शन में आई पुलिस के बाद जिला कुल्लू में नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। बता दें कि जिला कुल्लू में चरस की तस्करी के साथ अब बाहरी राज्यों से चिट्टा भी पहुंच रहा है। पिछले एक सप्ताह की बात करें जिला में रोज चिट्टा के मामले सामने आ रहे हैं। इसमें युवा पीढ़ी की संलिप्तता अधिक पाई जा रही है। जिला कुल्लू पहले चरस की तस्करी के लिए बदनाम रहा है और अब चिट्टा आने से न केवल जिलावासियों की चिंता को बढ़ा दिया है बल्कि सरकार की चिंतित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को देखते हुए सरकार नशा तस्करों और कारोबारियों पर नकेल कसने जा रही है। जिला पुलिस ने 850 लोग पुलिस के रडार पर है। उन्हें मैपिंग के से चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि जिले में 850 नशा तस्कर और कारोबार करने वाले लोग शामिल हैं। कुल्लू पुलिस ने मैपिंग का काम शुरू कर दिया है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed