फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   85 complaints solved in janmanch

बाशिंग में जनमंच, 85 शिकायतें निपटाईं

Sun, 14 Feb 2021 09:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:29 PM IST
विज्ञापन
85 complaints solved in janmanch
कुल्लू के बाशिंग में आयोजित जनमंच में समस्याएं रखतीं महिला। - फोटो : Kullu
कुल्लू। मनाली विधानसभा के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाशिंग में रविवार को जिले का 22वां जनमंच कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने की। इस दौरान बाशिंग, बंदरोल, जिंदौड, कोठीसारी, बस्तोरी, नलाहच, बनोगी, बैंची, शिरड़, रायसन, देवगढ़, मंडलगढ़, शिलिंगचा, हुरंग पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनमंच में कुल 95 शिकायतें आई। इनमें से 85 का मौके पर ही निपटरा किया गया।
विज्ञापन

शेष 10 शिकायतें तुरंत समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजी गईं। जनमंच में आयुर्वेद विभाग की ओर से लगाए शिविर में 140 लोगों का स्वास्थ्य जांचा और निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि कोरोना के चलते लंबे के समय बाद जनमंच कार्यक्रम हो रहा है। जो लक्ष्य हासिल करने से छूट गए हैं, उन्हें दोगुना गति से हासिल करने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे विकास व निर्माण कार्यों में गति लाकर निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने का प्रयास करें। कुल्लू से मनाली नेशनल हाईवे का काम पूरा होने से अब लोग महज आधा घंटे में ही मनाली से कुल्लू पहुंच जाते हैं। कोरोना महामारी के बीच सभी बच्चों को मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का इमानदारी के साथ पालन करना होगा। शिक्षा मंत्री ने बेटी है अनमोल योजना के तहत नौ बेटियों याशिका धीमान, अर्चना, देवांशी, प्रियांशी, माही, स्मृति, काव्या, सपना, स्नेहा को 12 हजार रुपये की एफडी प्रदान की। इस दौरान उपायुक्त डॉ. ऋचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एसके पराशर, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री अखिलेश कपूर, राज्य महिला आयोग की सदस्य मंजरी नेगी, डुघीलग वार्ड, सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र, डुघीलग वार्ड जिप सदस्य दीपिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed