फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दो दर्जन सड़कें बंद, 200 पेयजल स्कीमें प्रभावित

दो दर्जन सड़कें बंद, 200 पेयजल स्कीमें प्रभावित

Sun, 03 Feb 2019 05:02 PM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
दो दर्जन सड़कें बंद, 200 पेयजल स्कीमें प्रभावित
DEMO PIC
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में तीन दिनों की बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम खुल गया है। लेकिन कुल्लू और लाहौल में हुई भारी बर्फबारी के बाद अब हिमखंड गिरने का खतरा बन गया है। हिमखंडों के गिरने का सबसे ज्यादा खतरा लाहौल में है, जहां मौसम खुलने पर पहाड़ों से हिमस्खलन शुरू हो जाता है। ऐसे में कुल्लू और लाहौल प्रशासन ने पर्यटकों व लोगों को अलर्ट किया है।

कुल्लू जिला में जनजीवन पटरी पर लौटने में समय लगेगा। घाटी में दो दर्जन सड़कों के बंद होने से करीब 150 गांव को संपर्क कटा हुआ है। लोनिवि ने बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया है। पहाड़ों में हुई तीन से पांच फुट बर्फबारी से पेयजल की लगभग 200 स्कीमें प्रभावित चल रही हैं। लोगों को दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। कई इलाकों में तो पेयजल के स्रोत ठोस बर्फ की तरह जाम हो गए हैं। ऐसे में ग्रामीण कड़ाके की ठंड में बर्फ वाले रास्तों में जान जोखिम में डालकर नदी-नाले से पानी ढो रहे हैं। कुछ गांवों में बर्फ से ही गुजारा किया जा रहा है। उधर ,कुल्लू के साथ जनजातीय क्षेत्र लाहौल में हिमखंड गिरने को लेकर स्थानीय प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। लाहौल के कई जगहों में पहाड़ियों से शनिवार को भी बर्फ के गोले गिरते रहे। लेकिन किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कुल्लू जिला प्रशासन ने हिमखंड गिरने की संभावना से पर्यटकों व आम लोगों को संवेदनशील इलाकों की ओर न जाने की चेतावनी दी है। लाहौल प्रशासन ने लोगों को दूर न जाने की हिदायत की है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि बर्फबारी से बंद हुई सड़कों और पानी की स्कीमों को जल्द रिस्टोर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed