फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी

पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी

Fri, 28 Dec 2018 07:15 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
पाइप फटने से सड़क पर बह रहा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-लूहरी-सैंज हाईवे-305 पर स्थित बंजार से घियागी तक सफर करना खतरनाक हो गया है। घियागी गांव में पाइप लाइन फटने से पानी नेशनल हाईवे-305 पर बहने से सर्दी में जमने लगा है। इससे यहां हादसे का खतरा बना है।

खासकर दो पहिया वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक यहां आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय निवासी निर्मला, राम प्यारी, यशपाल, टेक चंद, रमेश, रामदास व रोशन ने कहा कि स्कूली बच्चों, पर्यटकों के साथ आम लोग फिसलने से चोटिल होने लगे हैं। सबसे अधिक परेशानी रात के समय हो रही है। शुक्रवार सुबह बाइक सवार ऐलू राम, यशवर सिंह, विरेंद्र कुमार, शेर सिंह फिसलने से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आईपीएच विभाग बंजार को भी दी है। लेकिन विभाग ने इस बारे में सुध नहीं ली है। उधर, आईपीएस विभाग बंजार के सहायक अभियंता जसविंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बंजार को आने वाली पेयजल स्कीम की लाइन घियागी के आसपास टूटने से इसका पानी खुले में बह रहा है, जो सड़क पर आने से जमने लगा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही समस्या को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed