{"_id":"5bad2995867a55014118e890","slug":"81538075029-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों ने पसारे पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों ने पसारे पैर
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। बारिश के बाद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे संक्रामक रोगों के चलते सीएचसी में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। सीएचसी स्थित पैथोलॉजी लैब व प्राइवेट पैथोलॉजी लैब पर खून की जांच कराने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। गुरुवार को लोग सीएचसी पर खून की जांच कराने के लिए दोपहर तक खड़े रहे।
बारिश के बाद व बदल रहे मौसम के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक रोगों ने अपने पैर पसारना शुरू कर दिया है। लोग बुखार, खांसी, जुकाम, डेंगू जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिसके चलते सीएचसी सहित प्राइवेट चिकित्सकों के क्लीनिकों पर मरीजों की भारी भीड़ लगी है। सीएचसी पर वायरल बुखार से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंच रहे है। प्रभारी चिकित्साधिकारी नितिन दत्त शर्मा ने बताया कि गुरुवार को सीएचसी लैब पर 51 मरीजों की जांच हुई लेकिन वायरल बुखार तो आया लेकिन किसी भी मरीज में मलेरिया नहीं पाया गया।